शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेवेली लिग्नाइट (Neyveli Lignite) के शेयर में बढ़त बरकरार

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (Neyveli Lignite Corporation) के शेयर में तेजी का रुख कायम है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 88.10 तक चढ़ गया। हालाँकि अब इसकी तेजी में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:55 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.62% की मजबूती के साथ 87.60 रुपये पर है। बीएसई में कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 1.41% की मजबूती के साथ 86.20 रुपये पर बंद हुआ था।
कंपनी ने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (Uttar Pradesh Rajya Vidyut Utpadan Nigam Ltd) के साथ एक करार किया है। कंपनी ने यह करार उत्तर प्रदेश में 1980 मेगावाट कोल आधारित थर्मल पावर परियोजना के लिए किया है। इस परियोजना में नेवेली लिग्नाइट की 51% की और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की 49% की हिस्सेदारी है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!