शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 173 अंक टूटा

चीन (China) को छोड़ कर अन्य एशियाई शेयर बाजारों में आज गिरावट रही।
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की कमजोरी में इजाफा हुआ। फिर कारोबार के मध्य में यह सीमित दायरे में लाल निशान पर रहा। आखिरकार यह सूचकांक 173 अंकों यानी 1.98% की गिरावट के साथ 8,596 पर बंद हुआ। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 1.56% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 1.05% का घाटा सहना पड़ा। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.31% की कमजोरी रही। हांग कांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.08% और इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.01% की मामूली गिरावट रही। दूसरी ओर, चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 0.22% का फायदा हुआ।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में कमजोरी का रुख है। भारतीय समयानुसार शाम 6:48 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.10%, जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.15% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.31% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!