शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनिटेक (Unitech) के शेयर उछले

शेयर बाजार में यूनिटेक लिमिटेड (Unitech Ltd) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में यूनिटेक का शेयर 25.35 तक चढ़ गया। हालाँकि अब इसकी तेजी में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:45 बजे कंपनी का शेयर भाव 9.29% की उछाल के साथ 25.30 रुपये पर है।
खबर है कि यूनिटेक और टेलीनॉर के बीच विवाद सुलझ गया है। यूनिटेक का कहना है कि यूनिनॉर को लेकर जारी टेलिनॉर और कंपनी के बीच विवाद को सुलझाने के लिए सहमति बन गयी है। यूनिटेक ने यूनिनॉर के कारोबार में अपनी हिस्सेदारी को टेलिनॉर की नयी कंपनी में ट्रांसफर करने पर सहमति जतायी है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!