शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीनी कंपनियों के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में आज चीनी कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.45 बजे बजाज हिंदुस्तान (Bajaj Hindusthan) 2.47% की बढ़त के साथ 33.20 रुपये पर है। बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) का शेयर 1.89% की मजबूती के साथ 69.95 रुपये पर है। श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) के शेयर में भी तेजी का रुख है और यह 1.36% की बढ़त के साथ 37.25  रुपये पर है।
रंगराजन समिति ने चीनी को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने संबंधी रिपोर्ट जारी कर दी है। समिति ने गन्ने के मौजूदा एफआरपी नियमों में बदलाव के सुझाव दिये हैं। एफआरपी नियमों में बदलाव के लिए रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल का सुझाव दिया है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!