शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हांग कांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 137 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा।
आज हांग कांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की बढ़त में कमी आयी। फिर कारोबार के मध्य में यह सूचकांक हरे निशान पर एक सीमित दायरे में रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में इसकी बढ़त में थोड़ा इजाफा हुआ। आखिरकार यह सूचकांक 137 अंकों यानी 0.65% की मजबूती के साथ 21,136 पर बंद हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 0.62% का फायदा हुआ। सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.30% और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.10% की मजबूती रही। दक्षिण कोरिया (South Korea) का कॉस्पी (Kospi) 0.01% की मामूली बढ़त के सपाट रहा। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 0.20% और जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 1.06% का घाटा सहना पड़ा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:24 बजे ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.22%, जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.13% और फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.23% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख