शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) रहा सपाट

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सपाट रहा।
अमेरिकी वित्तीय शेयरों में गिरावट से बाजार पर दबाव बढ़ा। वेल्स फारगो (WFC) और जेपी मॉर्गन (JP Morgan) के शेयरों में गिरावट से बाजार में अस्थिरता रही। कमजोर वैश्विक आर्थिक अर्थव्यवस्था का भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। 
कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 2 अंक यानी 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 13,329 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5 अंक यानी 0.17% की गिरावट के साथ 3044 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 4 अंक यानी 0.30% की कमजोरी के साथ 1429 पर बंद हुआ। 
पूरे हफ्ते की बात करें तो पिछले चार महीनों में यह सप्ताह सबसे ज्यादा गिरावट भरा रहा। डॉव जोंस में 2.1% की मजबूती रही। एसएंडपी 500 में 2.2% और नैस्डैक में 0.17% की गिरावट रही।
शुक्रवार को कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 0.43 डॉलर गिर कर 91.64 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अक्टूबर फ्यूचर 15.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,755.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!