शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) चढ़े

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 33 अंक यानी 0.18% की मजबूती के साथ 18,611 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 12 अंक यानी 0.22% की बढ़त के साथ 5660 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.03% की मामूली बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.04% की हल्की कमजोरी रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.30% की मजबूती रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मजबूत एशियाई संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 18,705 और निफ्टी 5684 तक चढ़ गये। लेकिन बाजार जल्द ही अपनी मजबूती गँवा दी। कारोबार के शुरुआती घंटों में बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव होता रहा। यूरोपीय बाजारों से कमजोर संकेत मिलने से बाजार लाल निशान पर चला गया, हालाँकि जल्द ही सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। लेकिन दोपहर बाद के कारोबार में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 18,535 और निफ्टी 5634 तक चले गये। हालाँकि कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा 0.63% की मजबूती रही। कैपिटल गुड्स में 0.60%, ऑटो में 0.50%, पावर में 0.43%, हेल्थकेयर में 0.40% , एफएमसीजी में 0.38% और टीईसीके में 0.29% की बढ़त रही। बैंकिंग में 0.07% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी को 0.62% का घाटा सहना पड़ा। तेल-गैस में 0.53%, धातु में 0.19% और आईटी में 0.10% की कमजोरी रही। पीएसयू में 0.04% की हल्की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2012)
  

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!