शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीआईसी हाउसिंग (GIC Housing) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

नतीजों की खबर के बाद से जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस (GIC Housing Finance) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 110.75 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:03 बजे कंपनी का शेयर 3.63% की बढ़त के साथ 110 रुपये पर है। कल बीएसई में कंपनी का शेयर 5.56% की तेजी के साथ 101.55 रुपये पर बंद हुआ था।
कंपनी के मुनाफे में 148.9% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में 23.15 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कारोबारी साल 2011-12 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9.30 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आमदनी 105.44 करोड़ रुपये से 29.5% बढ़ कर 136.54 करोड़ रुपये हो गयी। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!