शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर चढ़े

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 208.25 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी बढ़त में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:31 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.92% की मजबूती के साथ 207.50 रुपये पर है।
अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में 77.3% की बढ़ोतरी हुई है। 30 सितंबर 2012 को खत्म हुए साल में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 304 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 171 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री में भी इजाफा हुआ है। कंपनी की शुद्ध बिक्री साल-दर-साल 20% बढ़कर 2168 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!