शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलएंडटी (L&T) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

नतीजों की खबर के बाद से लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1701 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:17 बजे कंपनी का शेयर 1.68% की बढ़त के साथ 1696.30 रुपये पर है। कल बीएसई में कंपनी का शेयर 2.17% की तेजी के साथ 1668.20 रुपये पर बंद हुआ था।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 42% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 1137 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 798 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 17% बढ़ कर 13198 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 11244 करोड़ रुपये थी। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख