शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

नतीजों की खबर के बाद से यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में बैंक का शेयर 408.20 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। बीएसई में सुबह 11:00 बजे बैंक का शेयर 2.22% की बढ़त के साथ 408.20 रुपये पर है। मंगलवार बीएसई में बैंक का शेयर 3.18% की तेजी के साथ 399.35 रुपये पर बंद हुआ था।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा बढ़ कर 307 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 235 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 31% की वृद्धि हुई है। जुलाई-सिंतबर 2012 तिमाही में बैंक की कुल आय में भी 37% का इजाफा दर्ज हुआ। इस दौरान बैंक की कुल आमदनी बढ़ कर 2263 करोड़ रुपये हो गयी। जो कि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 1653 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!