शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ताइवान (Taiwan) का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 91 अंक चढ़ा

एशियाई शेयर बाजारों में आज मजबूती का रुख रहा।
ताइवान (Taiwan) का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की मजबूती में इजाफा हुआ। लेकिन कारोबार के पहले घंटे में ही इस सूचकांक की बढ़त में कमी आयी। फिर इस सूचकांक में दिनभर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार यह 91 यानी 1.28% की बढ़त के साथ 7,183 पर बंद हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 0.77% और दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 0.43% का फायदा हुआ। सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.30% और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.17% की मजबूती रही। दूसरी ओर, जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 0.98% और हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) को 0.38% का घाटा सहना पड़ा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:10 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.88%, ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.82% और फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 1.17% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!