शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) के शेयर चढ़े

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Glenmark Pharmaceuticals Ltd) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 429.55 तक चढ़ गया। हालाँकि अब इसकी तेजी में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:19 बजे कंपनी का शेयर भाव 8.47% की उछाल के साथ 429 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा लगभग दुगना हो गया है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 157 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष समान तिमाही में यह 56 करोड़ रुपये था। जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी भी 19% बढ़ कर 1256 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 1056 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख