शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) के शेयर टूटे

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 109.15 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:38 बजे कंपनी का शेयर 10.30 रुपये यानी 8.39% की कमजोरी के साथ 112.50 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्स का कंसोलिडेटेड मुनाफा 42 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसका मुनाफा 117 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 2945 रुपये रही, जबकि की पिछले साल की दूसरी तिमाही में यह 2727 करोड़ रुपये थी। इस तिमाही के आँकड़े पिछले साल की समान तिमाही के आँकड़ों से तुलनीय नहीं हैं। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2012)

Comments  

vishal
# vishal -0001-11-30 05:53
are par munafa to tha na phir share kyon toda \

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!