शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 104 अंक गिरा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा।
आज हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हालाँकि कारोबार के शुरुआती मिनटों में यह सूचकांक सँभल कर लाल निशान पर चला गया। लेकिन कुछ ही देर के बाद ही यह फिर से लाल निशान पर आ गया। फिर इस सूचकांक में दिनभर लाल निशान पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार यह सूचकांक 104 अंकों यानी 0.47% की कमजोरी के साथ 22,006 पर बंद हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.83%, दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 0.55% और जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 0.48% का घाटा सहना पड़ा। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.35% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.30% की कमजोरी रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:40 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.59%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.97% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.62% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख