शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

नतीजों की खबर के बाद से सिप्ला (Cipla) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 395.95 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। बीएसई में सुबह 11:21 बजे कंपनी का शेयर 3.27% की बढ़त के साथ 392.90 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 500 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 309 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 62% की वृद्धि हुई है। जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 24% बढ़ कर 2192 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी अवधि में यह  1770 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी की कुल बिक्री भी बढ़ कर 2146 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1732 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!