शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 313 अंक लुढ़का

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट रही।
बराक ओबामा के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने से करों में बढ़ोतरी की संभावना से बाजार पर दबाव बढ़ा। बाजार के सभी प्रमुख सूचकांकों में गिरावट रही। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 313 अंक यानी 2.36% की गिरावट के साथ 12,933 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 75 अंक यानी 2.5% गिर कर 2937 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 34 अंक यानी 2.37% की कमजोरी के साथ 1395 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का दिसंबर वायदा भाव 0.42 डॉलर चढ़ कर 84.86 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी बढ़त रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का दिसंबर फ्यूचर 2.20 डॉलर की मजबूती के साथ 1,716.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!