शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 122 अंक टूटा

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।
बराक ओबामा के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद फिस्कल क्लिफ की चिंता से बाजार पर दबाव बढ़ा। बाजार नये साल में करों में भारी बढ़ोतरी की आशंका से डरा हुआ है। उम्मीद से बेहतर रोजगार आँकड़ों से भी बाजार को कुछ फायदा नहीं पहुँचा। कारोबार के अंत में बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गयी। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 122 अंक यानी 0.94% की गिरावट के साथ 12,811 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 42 अंक यानी 1.4% गिर कर 2896 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 17 अंक यानी 1.2% की कमजोरी के साथ 1378 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का दिसंबर वायदा भाव 0.23 डॉलर चढ़ कर 85.32 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी बढ़त रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का दिसंबर फ्यूचर 8.90 डॉलर की मजबूती के साथ 1,734.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!