शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एयरलाइंस कंपनियों के शेयर चढ़े

घरेलू यात्रियों की संख्या में इजाफा की खबर के बाद से शेयर बाजार में आज एयरलाइंस कंपनियों के शेयरों में मजबूती का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.48 बजे स्पाइसजेट (SpiceJet) 2.86% की तेजी के साथ 35.95 रुपये पर है। किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) 1.36% की बढ़त के साथ 13.46 रुपये पर है।जेट एयरवेज (Jet Airways) 1.22% की मजबूती के साथ 418.50 रुपये पर है।
नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर महीने के दौरान घरेलू यात्रियों की संख्या महीने-दर-महीने 13.36% बढ़ कर 45.55 लाख हो गयी है। सितंबर महीने में यह संख्या 40.18 लाख थी। अक्टूबर महीने में एयर इंडिया में 9.49 लाख, जेट एयरवेज में 8.24 लाख, जेट लाइट में 3 लाख, इंडिगो में 12.66 लाख, स्पाइसजेट में 8.69 लाख, गो एयर में 3.47 लाख और मंत्रा में 100 संख्या यात्रियों की रही। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख