शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 43 अंक गिरा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा।
फिस्कल क्लिफ की चिंता की वजह से बाजार में कमजोरी रही। हालाँकि ग्रीस कर्ज सौदे के पूरा होने पर बाजार दिन के निचले स्तरों से ऊपर आने पर कामयाब रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) को छोड़ कर बाजार के सभी प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 43 अंक यानी 0.33% की गिरावट के साथ 12,967 पर रहा। नैस्डैक 10 अंक यानी 0.33% की बढ़त के साथ 2977 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 3 अंक यानी 0.20% की कमजोरी के साथ 1406 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.21 डॉलर चढ़ कर 87.95 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 0.40 डॉलर की बढ़त के साथ 1,751.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!