शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) रहा सपाट

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ सपाट बंद हुआ।

फिस्कल क्लिफ को लेकर बाजार में चिंता अब भी कायम है। इसके चलते अमेरिकी बाजार में सुस्ती देखने को मिली। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 4 अंक यानी 0.03% की मजबूती के साथ 13,026 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2 अंक यानी 0.06% गिर कर 3010 पर रहा। एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक एकदम सपाट रहा और 1416 पर बंद हुआ।
पूरे हफ्ते की बात करें तो,  डॉव जोंस में 0.12% की बढ़त रही। एसएंडपी 500 तो 0.5% चढ़ गया। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 1.45% की तेजी रही।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का फरवरी वायदा भाव 0.78 डॉलर चढ़ कर 89.44 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का दिसंबर फ्यूचर 12.20 डॉलर की कमजोरी के साथ 1,715.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!