शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 14 अंक नीचे

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में हल्की गिरावट रही।
फिस्कल क्लिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं की वजह से बाजार में अस्थिरता रही। अमेरिकी कांग्रेस पार्टी द्वारा फिस्कल क्लिफ संबंधी प्रस्ताव लाये जाने की वजह से भी बाजार पर दबाव पड़ा। 
कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 14 अंक यानी 0.11% की कमजोरी के साथ 12,952 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5 अंक यानी 0.18% की हल्की कमजोरी के साथ 2997 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 2 अंक यानी 0.17% की हल्की कमजोरी के साथ 1407 पर सपाट बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.22 डॉलर चढ़ कर 88.72 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 8 डॉलर की बढ़त के साथ 1,702.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!