शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5900 पर, सेंसेक्स (Sensex) 44 अंक ऊपर

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ। अप्रैल 2011 के बाद पहली बार निफ्टी 5900 स्तर के ऊपर पहुँचने में कामयाब रहा।
सेंसेक्स (Sensex) 44 अंक यानी 0.23% की मजबूती के साथ 19,392 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 11 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 5900 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.17% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.23% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.46% की मजबूती रही। आज के कारोबार में रियल्टी और धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी पर कारोबार हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 19,463 और निफ्टी 5918 पर दिन के उच्चतम स्तरों तक पहुँच गये। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती थोड़ी कम हुई। निफ्टी 5900 के स्तर के नीचे चला गया। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। यूरोपीय बाजारों के मजबूती पर खुलने से बाजार को फायदा पहुँचा। निफ्टी ने दोबारा 5900 के स्तर को पार कर लिया। दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती में इजाफा हुआ। बाजार में दिन-भर मजबूती पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार की मजबूती घटी। इस दौरान सेंसेक्स 19,371 और निफ्टी 5891 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी को सबसे ज्यादा 2.81% का फायदा हुआ। धातु में 1.61% की मजबूती रही। तेल-गैस में 0.74%, बैंकिंग में 0.67%,  पीएसयू में 0.51%, कैपिटल गुड्स में 0.50% और एफएमसीजी में 0.23%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.19% की बढ़त रही। ऑटो में 0.07% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी में 1.22% की गिरावट रही। टीईसीके में 0.93% और पावर में 0.46% की कमजोरी रही। हेल्थकेयर में 0.10% की हल्की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!