शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 81 अंक चढ़ा

नौकरियों के अच्छे आँकड़ों की खबर के बीच शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा। 
श्रम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर के दौरान अमेरिका में 146,000 नयी नौकरियाँ बढ़ी। साथ ही बेरोजगारी दर घटकर 7.7% रह गयी। लेकिन एप्पल में दबाव का असर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) पर दिखा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 81 अंक यानी 0.62% की मजबूती के साथ 13,155 पर रहा। एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 4 अंक यानी 0.29% की बढ़त के साथ 1418 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 11 अंक यानी 0.38% गिर कर 2978 पर रहा।
पूरे हफ्ते की बात करें तो,  डॉव जोंस में 0.99% की बढ़त रही। एसएंडपी 500 तो 0.14% चढ़ गया। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 1.06% की गिरावट रही।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.28 डॉलर गिर कर 85.98 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 2.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,703.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!