शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के शेयर चढ़े

हिस्सेदारी बेचने की खबर के बाद से शेयर बाजार में फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 119.50 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:10 बजे कंपनी का शेयर 8.25 रुपये यानी 7.57% की मजबूती के साथ 117.25 रुपये पर है।
कंपनी ने डेंटल कॉर्पोरेशन होल्डिंग में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। कंपनी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में डेंटल केयर कंपनी में यह हिस्सेदारी यूके की बूपा लिमिटेड को लगभग 1,555 करोड़ रुपये में बेचेगी और इस रकम का उपयोग अपने कर्ज उतारने में करेगी। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!