शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इरोज इंटरनेशनल (Eros International) के ओएफएस (OFS) की 4.4 गुना माँग

इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड (Eros International Media Ltd) के ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) के प्रति निवेशकों का उत्साह नजर आया।
एनएसई के आँकड़े के मुताबिक सायंकाल 5:15 बजे कंपनी के ऑफर फॉर सेल के लिए 1.13 करोड़ शेयरों की माँग आयी है, जो इसके द्वारा बेचे जाने वाले शेयरों का 4.4 गुना है। कंपनी 25.74 लाख शेयर बेचना चाहती है। कंपनी के प्रमोटर अपनी 2.8% हिस्सेदारी बेच रहे हैं। शेयरों का फ्लोर प्राइस 200 रुपये तय किया गया है। अभी कंपनी में प्रमोटर की कुल 77.8% हिस्सेदारी है।
शेयर बाजार में आज इरोज इंटरनेशनल के शेयर में गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 235.05 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.90 रुपये यानी 1.38% की कमजोरी के साथ 207.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!