शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 19 अंक नीचे

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। फिस्कल क्लिफ पर अमेरिका के सीनेट में नेताओं के बयान के बाद बाजार में अस्थिरता रही। 
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 19 अंक यानी 0.14% गिर कर 13,096 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4 अंक यानी 0.1% की हल्की कमजोरी के साथ 2986 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 2 अंक यानी 0.12% की गिरावट के साथ सपाट बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का फरवरी वायदा भाव 0.46 डॉलर चढ़ कर 91.33 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का फरवरी फ्यूचर 0.60 डॉलर की कमजोरी के साथ 1,663.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!