शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर

अरबिंदो फार्मा लिमिटेड (Aurobindo Pharma Ltd) के शेयर में मजबूती का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 204.90 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। बीएसई में सुबह 11:44 बजे कंपनी का शेयर 0.84% की बढ़त के साथ 203.25 रुपये पर है।
कंपनी ने बीएसई में 1 जनवरी 2013 को सूचित किया था कि उसकी एक दवा को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की ओर से अंतिम स्वीकृति मिली है। कंपनी की 10 एमजी के रिजैट्रीप्टन बेंजोएट (Rizatriptan Benzoate) टैबलेट को उत्पादन और बिक्री के लिए मंजूरी मिली है। इसका इस्तेमाल माइग्रेन के इलाज में किया जाता है। यह मेक्साल्ट (Mexalt) की जेनेरिक दवा है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!