शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6016 पर, सेंसेक्स (Sensex) 19 अंक ऊपर

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 19 अंक यानी 0.10% की मजबूती के साथ 19,784 पर रहा। निफ्टी 7 अंक यानी 0.11% की बढ़त के साथ 6016 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.59% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.28% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.35% की बढ़त रही। आज के कारोबार में तेल-गैस और पीएसयू क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। निफ्टी 6000 के स्तर के ऊपर खुला। लेकिन कारोबार के पहले घंटे में ही बाजार लाल निशान पर चला गया। निफ्टी भी 6000 के स्तर के नीचे फिसला। इसके बाद बाजार में गिरावट पर ही कारोबार होता रहा। यूरोपीय बाजारों के कमजोरी पर खुलने से बाजार की गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 19,680 और निफ्टी 5982 पर दिन के निचले स्तरों तक चल गये। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार सँभलता नजर आया। निफ्टी 6000 के स्तर को पार कर गया। इसके बाद बाजार में मजबूती आयी और यह हरे निशान पर लौट आया। इस दौरान सेंसेक्स 19,797 और निफ्टी 6021 पर दिन के उच्चतम स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.05% का फायदा पहुँचा। पीएसयू में 1.02% की मजबूती रही।  आईटी में 0.95%, टीईसीके में 0.68%, पावर में 0.46%,  कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.40%, रियल्टी में 0.19% और हेल्थकेयर में 0.16% की बढ़त रही। बैंकिंग में 0.09%  की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, धातु में 1.01% की गिरावट रही। एफएमसीजी में 0.28% और ऑटो में 0.26% कमजोरी रही। कैपिटल गुड्स में 0.08% की हल्की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2013)   
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!