शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5988 पर, सेंसेक्स (Sensex) 93 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बंद हुआ। 
सेंसेक्स (Sensex) 93 अंक यानी 0.47% की गिरावट के साथ 19,691 पर रहा। निफ्टी 28 अंक यानी 0.46% की कमजोरी के साथ 5988 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.24% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.24% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.55% की मजबूती रही। आज के कारोबार में कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार में गिरावट आयी और यह लाल निशान पर चला गया। इसके बाद बाजार में लाल निशान पर कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों का घरेलू बाजार पर असर पड़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट बढ़ी। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार टूटता नजर आया। निफ्टी 6000 के स्तर से नीचे फिसला। इस दौरान सेंसेक्स 19,654 और निफ्टी 5977 पर दिन के निचले स्तरों तक पहुँच गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.47% का घाटा पहुँचा। एफएमसीजी में 1.05%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-रियल्टी में 1.00% और 1.00% की गिरावट रही। बैंकिंग में 0.62% और पावर में 0.37% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, धातु में 0.94% की मजबूती रही। हेल्थकेयर में 0.41%, ऑटो में 0.37%, तेल-गैस में 0.22%, आईटी में 0.20%  और टीईसीके में 0.13% की बढ़त रही। पीएसयू में 0.01% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2013)   
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!