शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6002 पर, सेंसेक्स (Sensex) 51 अंक ऊपर

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ। 
सेंसेक्स (Sensex) 51 अंक यानी 0.26% की मजबूती के साथ 19,743 पर रहा। निफ्टी 13 अंक यानी 0.22% की बढ़त के साथ 6002 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.26% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.06% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप में 0.29% की गिरावट रही। आज के कारोबार में रियल्टी और एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही बाजार लाल निशान पर चला गया। इसके बाद बाजार में लाल निशान पर ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों से बाजार को कुछ फायदा नहीं पहुँचा। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 19,633 और निफ्टी 5964 पर दिन के निचले स्तरों तक चले गये। हालाँकि, इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट कम होती चली गयी। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार वापस हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी 6000 के मनोवौज्ञानिक स्तर को पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,762 और निफ्टी 6007 तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने उच्चतम स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.22% का फायदा पहुँचा। एफएमसीजी में 1.07% की मजबूती रही। हेल्थकेयर में 0.73%, पावर में 0.63%, बैंकिंग में 0.13% और पीएसयू में 0.11% की बढ़त रही। ऑटो में 0.09% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.01% की गिरावट रही। धातु में 0.96%, कैपिटल गुड्स में 0.71%, आईटी में 0.49%, तेल-गैस में 0.28% और टीईसीके में 0.14% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2013)   
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!