शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

नतीजों की खबर के बाद से एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (HCL Technologies Ltd) के शेयर में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 720.90 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। बीएसई में सुबह 11:52 बजे कंपनी का शेयर 4.41% की बढ़त के साथ 704 रुपये पर है। 
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 68% बढ़कर 965 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 573 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की आमदनी भी 19% बढ़ कर 6274 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!