शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के शेयर टूटे

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Ltd) के शेयर भाव में गिरावट का रुख जारी है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 447.25 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:06 बजे कंपनी का शेयर 24.50 रुपये यानी 5.09% की कमजोरी के साथ 228.50 रुपये पर है।
कंपनी के तिमाही नतीजों से बाजार को निराशा हाथ लगी है। अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 16% बढ़ा है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 871 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। वहीं, पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 756 करोड़ रुपये रहा था। कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 12% बढ़ कर 6655 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की समान तिमाही में वह 5956 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!