शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 223 अंक टूटा

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की गिरावट में कमी आयी। कारोबार के मध्य में यह सूचकांक लाल निशान पर एक सीमित दायरे में रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में इसकी गिरावट बढ़ गयी। आखिरकार यह सूचकांक 223 अंकों यानी 2.08% की कमजोरी के साथ 10,487 पर बंद हुआ। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 0.81% और ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 0.19% का घाटा सहना पड़ा। हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.10% की गिरावट रही। दूसरी ओर, सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.35% और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.25% की मजबूती रही। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.05% की मामूली बढ़त रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मिला-जुला रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5:55 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.23% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.10% की मजबूती है, जबकि फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.25% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!