शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
सुबह 9:35 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 27 अंक की गिरावट के साथ 19,999 पर है। निफ्टी (Nifty) 18 अंक की कमजोरी के साथ 6036 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.84% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.66% और बीएसई मिडकैप में 0.19% की कमजोरी है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.27% नीचे है। सेंसेक्स के 21 शेयरों में कमजोरी है, जबकि 8 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स में है। इसका शेयर 5.77% नीचे है। सन फार्मा का शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"