शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रखें नजर : सेसा गोवा (Sesa Goa), एनएमडीसी (NMDC)...

सेसा गोवा (Sesa Goa) : कंपनी ने अपने लाइबेरिया लौह अयस्क खुदाई परियोजना के लिए पूंजीगत व्यय योजना को अंतिम रूप दे दिया है। 

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 9:35 बजे 0.66% की कमजोरी के साथ यह 182 रुपये पर है। 
जेट एयरवेज (Jet Airways) : देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस जेट एयरवेज अपनी 24% हिस्सेदारी इतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) को बेचेगी। यह सौदा लगभग 300 मिलियन डॉलर में होगा। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:35 बजे 2.77% की बढ़त के साथ यह 628.80 रुपये पर है। 
एनएमडीसी (NMDC) : कंपनी को उम्मीद है कि पिछले कारोबारी वर्ष की तुलना में इस बार कंपनी का उत्पादन बढ़ेगा। गौरतलब है कि अप्रैल-दिसंबर की अवधि के दौरान कंपनी के उत्पादन में 13% की गिरावट दर्ज हुई है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 9:35 बजे 0.09% की कमजोरी के साथ यह 160.15 रुपये पर है। 
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!