शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनियन बैंक (Union Bank) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 247.65 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:54 बजे कंपनी का शेयर 6.45 रुपये यानी 2.68% की बढ़त के साथ 247.55 रुपये पर है।
बैंक 2500 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायेगा। बैंक के निदेशक मंडल ने कल प्रेफरेंशियल/ क्यूआईपी/राइट के आधार पर प्रतिभूतियाँ जारी करके 1000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है, जबकि 1500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!