शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन बैंक (Indian Bank) के शेयर टूटे

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में इंडियन बैंक (Indian Bank) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में बैंक का शेयर 198.00 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:39 बजे बैंक का शेयर 7.80 रुपये यानी 3.85% की कमजोरी के साथ 195 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा घट कर 331 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले साल की  समान अवधि में यह 526 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 37% की गिरावट आयी है। हालाँकि अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में बैंक की कुल आय 8% बढ़ कर 3789 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में 3505 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!