शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5987 पर, सेंसेक्स (Sensex) 30 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।
सेंसेक्स (Sensex) 30 अंक यानी 0.15% की गिरावट के साथ 19,751 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 12 अंक यानी 0.19% की कमजोरी के साथ 5987 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.84% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.83% और बीएसई स्मॉलकैप 0.71% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में पीएसयू और हेल्थकेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 6000 के स्तर के ऊपर खुला। इस दौरान सेंसेक्स 19,967 और निफ्टी 6038 पर दिन के उच्चतम स्तरों पर रहे। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार की मजबूती घटी। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी घटती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार लाल निशान पर चला गया। इस दौरान निफ्टी भी 6000 के स्तर से नीचे फिसला। सेंसेक्स 19,728 और निफ्टी 5981 पर दिन के निचले स्तरों तक चले गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार के निम्नतम स्तरों के आसपास ही बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से आज पीएसयू क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.56% का घाटा पहुँचा। हेल्थकेयर में 1.40%, पावर में 1.36%, तेल-गैस में 1.12% और धातु में 1.11% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स में 0.63%, बैंकिंग में 0.52%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.50%, रियल्टी में  0.49%, एफएमसीजी में 0.29%,  आईटी में 0.24% और टीईसीके में 0.19% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, पावर में 0.47% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!