शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5957 पर, सेंसेक्स (Sensex) 91 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 91 अंक यानी 0.46% की गिरावट के साथ 19,660 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 30 अंक यानी 0.51% की कमजोरी के साथ 5957 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.69% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.66% और बीएसई स्मॉलकैप 1.01% की गिरावट रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
नकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में गिरावट पर ही कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बावजूद बाजार में गिरावट जारी रही। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ी। हालाँकि, दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार टूटता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,632 और निफ्टी 5947 पर दिन के निचले स्तरों तक चले गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार के अपने निम्न स्तरों के आसपास ही बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.57% का घाटा पहुँचा। एफएमसीजी में 1.03%, पावर में 0.75%, धातु में 0.74%, तेल-गैस में 0.65%, बैंकिंग में 0.61%, कैपिटल गुड्स में 0.47%, पीएसयू में 0.46%, टीईसीके में 0.39%,रियल्टी में 0.36% और ऑटो में 0.29% की गिरावट रही। आईटी में 0.16% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.86% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!