शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) मामूली चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार सपाट रहा। 
यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा मौद्रिक नीति की घोषणा जल्द होने वाली है और इसकी वजह से बाजार सचेत रहा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 7 अंक यानी 0.05% की हल्की बढ़त के साथ 13,987 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3 अंक यानी 0.10% की कमजोरी के साथ 3168 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक एकदम सपाट रहा और 1512 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मार्च वायदा भाव 0.12 डॉलर चढ़ कर 96.74 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मार्च फ्यूचर 0.50 डॉलर की कमजोरी के साथ 1,677.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!