शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 5900 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है। 
निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।
सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 28 अंक की कमजोरी के साथ 19,457 पर है। निफ्टी (Nifty) 6 अंक की गिरावट के साथ 5898 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.23% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.03% की हल्की कमजोरी है, जबकि बीएसई मिडकैप में 0.11% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट एफएमसीजी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.68% नीचे है। सेंसेक्स के 17 शेयरों में गिरावट है, जबकि 13 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी हीरो मोटोकॉर्प में है। इसका शेयर 1.53% नीचे है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!