शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 22 अंक गिरा

सोमवार को अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट रही।

यूरोजोन के वित्त मंत्रियों द्वारा वित्तीय समस्याओं से निपटने के लिए की जाने वाली बैठक से बाजार पर दबाव पड़ा। इस सप्ताह जारी होने वाले खुदरा बिक्री, बेरोजगारी और औद्योगिक उत्पादन आँकड़ों से भी बाजार में अस्थिरता रही। कारोबार के अंत तक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22 अंक यानी 0.2% की गिरावट के साथ 13,971 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2 अंक यानी 0.06% की हल्की कमजोरी के साथ 3192 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 1 अंक यानी 0.06% की मामूली कमजोरी के साथ 1517 पर सपाट रहा।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मार्च वायदा भाव 0.17 डॉलर गिर कर 96.86 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मार्च फ्यूचर 3.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,645.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!