शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 47 अंक ऊपर

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख रहा।
कारोबार के अंत तक डॉव जोंस और एसएंडपी 500 सूचकांक में मजबूती रही, जबकि नैस्डैक गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा घरेलू अर्थव्यवस्था पर उनके भाषण से पहले बाजार में अस्थिरता रही। कारोबारियों को खुदरा बिक्री आँकड़ों के जल्द जारी होने का इंतजार है। डॉव जोंस 14,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में कामयाब रहा। जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 47 अंक यानी 0.3% की मजबूती के साथ 14,019 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 6 अंक यानी 0.17% की कमजोरी के साथ 3187 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 2 अंक यानी 0.16% की बढ़त के साथ 1519 पर बंद हुआ। 
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मार्च वायदा भाव 0.01 डॉलर बढ़ कर 97.51 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मार्च फ्यूचर 3.60 डॉलर की मजबूती के साथ 1,652.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!