शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेल मार्केटिंग कंपनियों के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में तेल कंपनियों के शेयर भाव में बढ़त का रुख है।

बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Ltd) का शेयर भाव 318.40 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। सुबह 11:32 बजे 1.71% की मजबूती के साथ यह 315.40 रुपये पर है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Ltd) का शेयर भाव भी 391.40 रुपये तक ऊपर चला गया। यह सुबह 11:34 बजे 1.28% की मजबूती के साथ यह 385 रुपये पर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Ltd) का शेयर भाव 324 रुपये तक चढ़ गया। सुबह 11:34 बजे 0.03% की हल्की मजबूती के साथ यह 315 रुपये पर है।
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 15 फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 1.50 रुपये और 45 पैसे का इजाफा किया है। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!