शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 120 अंक चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।
डॉव जोंस 14,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में कामयाब रहा।
फेड रिजर्व की ओर से राहत पैकेज लंबे समय तक जारी रहने के संकेत से बाजार को बल मिला। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 120 अंक यानी 0.86% की मजबूती के साथ 14,001 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 31 अंक यानी 0.97% की बढ़त के साथ 3162 और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 13 अंक यानी 0.88% के साथ 1516 पर रहा।
पूरे हफ्ते की बात करें तो,  डॉव जोंस में 0.14% की बढ़त रही। दूसरी ओर, एसएंडपी 500 तो 0.26% गिर गया। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में भी 0.94% की गिरावट रही।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अप्रैल वायदा भाव 0.52 डॉलर चढ़ कर 93.36 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना भी ऊपर चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मार्च फ्यूचर 2.00 डॉलर की मजबूती के साथ 1,580.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!