शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 5800 से नीचे फिसला

दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट का रुख है।

निफ्टी (Nifty) 5800 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे लुढ़का। 29 नवंबर के बाद पहली बार निफ्टी 5800 के नीचे फिसला।

दोपहर 12:50 बजे सेंसेक्स 197 अंक यानी 1.02% की गिरावट के साथ 19,138 पर और निफ्टी 61 अंक यानी 1.04% की कमजोरी के साथ 5794 पर है। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.37% की गिरावट है। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.48% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.826% की गिरावट है। आज के कारोबार में ऑटो और तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से ऑटो को सबसे ज्यादा 2.14% का घाटा पहुँचा। तेल-गैस में 1.97% धातु में 1.71% कैपिटल गुड्स में 1.64%, पीएसयू में 1.52%, रियल्टी में 1.68%, धातु में 1.08% तेल-गैस में 1.43%, हेल्थकेयर में 1.27% और बैंकिंग में 1.12% की गिरावट है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.63% और पावर में 0.55% की कमजोरी है। दूसरी ओर, टीईसीके में 0.60%, आईटी में 0.48% और एफएमसीजी में 0.41% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!