शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार में कमजोरी

लोकसभा में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ( P Chidambaram) द्वारा कारोबारी साल 2013-14 के लिए आम बजट पेश किये जाने की खबर के बीच बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख है। 
दोपहर 12:35 बजे सेंसेक्स 45 अंक यानी 0.24% की गिरावट के साथ 19,107 पर है। निफ्टी 12 अंक यानी 0.21% की कमजोरी के साथ 5784 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.31% की कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.20% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.04% की बढ़त है। आज के कारोबार में बैंकिंग और तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.78% की गिरावट है। तेल-गैस में 0.66%, ऑटो में 0.49%, धातु में 0.36%, पीएसयू में 0.30% और हेल्थकेयर में 0.9% की कमजोरी है। दूसरी ओर, रियल्टी में 0.66% की मजबूती है। एफएमसीजी में 0.39%, टीईसीके में 0.30%, आईटी में 0.18% और कैपिटल गुड्स में 0.15% की बढ़त है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.08% की हल्की बढ़त है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!