शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5693 पर, सेंसेक्स (Sensex) 291 अंक टूटा

वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) द्वारा पेश आम बजट 2013-14 भारतीय शेयर बाजार को रास नहीं आया। 
घरेलू बाजार के प्रमुख सूचकांक भारी गिरावट के साथ बंद हुए। 
सेंसेक्स (Sensex) 19,000 और निफ्टी (Nifty) 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।
सेंसेक्स (Sensex) 291 अंक यानी 1.52% की गिरावट के साथ 18,862 पर बंद हुआ। निफ्टी 104  अंक यानी 1.79% की गिरावट के साथ 5693 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 3.07% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 2.46% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.97% की गिरावट रही। आज के कारोबार में पावर और बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।  
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 5800 के स्तर के ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार में मजबूती पर कारोबार होता रहा। सेंसेक्स 19,322 और निफ्टी 5850 पर दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। लोकसभा में वित्त मंत्री द्वारा आम बजट पेश किये जाने की खबरों के बीच बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर चला गया। इस दौरान निफ्टी 5800 के स्तर से नीचे फिसला। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार जल्द ही सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। दोपहर के कारोबार में बाजार दोबार लाल निशान पर फिसला। सेंसेक्स 19,000 के स्तर के नीचे चला गया। हालाँकि जल्द ही सेंसेक्स 19,000 के स्तर के ऊपर पहुँचा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार टूटता चला गया। सेंसेक्स 19,000 और निफ्टी 5700 के स्तर के नीचे लुढ़का। इस दौरान सेंसेक्स 18,794 पर और निफ्टी 5672 पर दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद अपने निम्न स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज पावर क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.29% का घाटा हुआ। बैंकिंग में 3.59%, कैपिटल गुड्स में 3.39%, धातु में 2.95%, पीएसयू में 2.81%, रियल्टी में 2.72% और तेल-गैस में 1.64% की गिरावट रही। ऑटो में 0.89%, हेल्थकेयर में 0.68% और एफएमसीजी में 0.37% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.85% और आईटी में 0.47% की मजबूती रही। टीईसीके में 0.11% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2013)  

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"