शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 21 अंक नीचे

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही।

मिले-जुले आर्थिक आँकड़ों की वजह से बाजार में भारी अस्थिरता रही। जीडीपी विकास दर और बेरोजगारी आँकड़ों में अप्रत्याशित गिरावट से बाजार पर दबाव पड़ा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 21 अंक यानी 0.1% की गिरावट के साथ 14,054 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2 अंक यानी 0.07% की हल्की कमजोरी के साथ 3160 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 1 अंक यानी 0.09% की मामूली कमजोरी के साथ 1515 पर सपाट बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अप्रैल वायदा भाव 0.32  डॉलर गिर कर 91.730 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मार्च फ्यूचर 1.90 डॉलर बढ़ कर 1,579.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!